विधायक जगताप ने बताया कि इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, उपलब्ध नौकरियों और करियर मार्गदर्शन की जानकारी एक ही स्थान पर दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पिंपरी-चिंचवड और आसपास के युवाओं को उनके कौशल के अनुसार एक ही छत के नीचे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

आयोजकों की ओर से अपील की गई है कि इच्छुक उम्मीदवार दिए गए संपर्क नंबरों पर या ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पहले अपना पंजीकरण कराएं और मेले में आते समय आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।

जगताप ने अपील की है कि क्षेत्र के सभी पात्र युवक-युवतियां इस अवसर का लाभ उठाएं और बड़ी संख्या में इसमें भाग लें।