गणेश विसर्जन के लिए निकला जुलूस पवनेश्वर मंदिर की दिशा में जा रहा था। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही गणपति की ट्रॉली के पिछले हिस्से की सजावट अचानक हिलने लगी।
सजावट गिरने की आशंका को देखते हुए वहां ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने पीछे से आ रहे वाहनों को तुरंत रोक दिया और सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया।
नागरिकों को किनारे करने के कुछ ही पलों बाद सजावट का पिछला हिस्सा सड़क पर गिर गया। इससे संभावित जनहानि और वाहनों का नुकसान टल गया। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर गिरे सामान को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कर दिया।
जानकारी मिली है कि ट्रॉली पर सजावट का काम एक निजी डेकोरेशन व्यवसायी ने किया था। ट्रैफिक पुलिस की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।














