भोसरी के विसर्जन जुलूस में गणेश भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ कुछ मंडलों ने डीजे का भी इस्तेमाल किया, फिर भी जुलूस भक्तिमय और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
मनपा की ओर से बापूजी बुवा चौक पर बनाए गए स्वागत कक्ष में अतुल पाटिल, किरण गायकवाड़ और किरण अंदुरे के हाथों मंडलों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
जुलूस में वीर हनुमान मित्र मंडल, लोंढे तालीम मित्र मंडल, श्री कानिफनाथ मित्र मंडल, नव महाराष्ट्र तरुण मंडल, फुगे माने तालीम मंडल, धर्मवीर संभाजी मित्र मंडल, लांडगे लिंबाची तालीम मंडल, जय मल्हार मित्र मंडल, खंडोबा मित्र मंडल, नाथसाहेब प्रतिष्ठान, महात्मा फुले मित्र मंडल, भोलेश्वर मित्र मंडल सहित कई मंडल शामिल हुए।
बताया गया कि मनपा, पुलिस, यातायात शाखा, सीआरपीएफ जवानों और अधिकारी-कर्मचारियों के आपसी समन्वय से जुलूस सुचारू रूप से संपन्न हुआ।









