राजयोग परिसर की लंबित नागरिक समस्याओं को लेकर कल स्थानीय नगरसेविका सौ. ऐश्वर्या तरस की उपस्थिति में नागरिकों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कचरा संकलन केंद्र की समस्या, झुग्गी-झोपड़ी से जुड़े मुद्दे और परिसर में स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सौ. ऐश्वर्या तरस ने कहा कि इनमें से अधिकांश समस्याओं को अगले कुछ हफ्तों में सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि जिन समस्याओं के लिए महानगरपालिका के संबंधित विभागों की कार्रवाई आवश्यक है, उन विषयों पर संबंधित PCMC अधिकारियों और विभागों के साथ फॉलोअप किया जाएगा।

अब इन आश्वासनों के बाद प्रत्यक्ष रूप से काम कितनी तेजी से शुरू होता है और नागरिकों की समस्याएं किस हद तक हल होती हैं, इस पर परिसर के नागरिकों की नजर है।