आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी के निर्देशानुसार विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीमें, एंबुलेंस, प्रशिक्षित दमकल कर्मी, आपदा मित्र, सर्पमित्र, प्राणीमित्र और लाइफगार्ड्स तैनात किए गए हैं।

महानगरपालिका ने क्षेत्रीय कार्यालयों की सीमा में कुल 41 कृत्रिम तालाब बनाए हैं। इसके साथ ही मूर्ति संकलन केंद्र और निर्माल्य इकट्ठा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

मनपा ने जानकारी दी है कि गणेशोत्सव के पहले दस दिनों में संकलित या विसर्जित की गई 49 हजार 803 मूर्तियों में से 10 हजार 170 मूर्तियां पर्यावरण पूरक थीं, जबकि 39 हजार 633 मूर्तियां पीओपी की थीं।

मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे कृत्रिम तालाबों का उपयोग करें, निर्माल्य को जलस्रोतों में न डालकर संकलन केंद्रों पर जमा करें और विसर्जन के समय प्रशासन का सहयोग करें।