स्मार्ट सिटी निदेशक मंडल की बैठक में शहर के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसी बैठक में रिक्त पड़े सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर शहर अभियंता मनोज सेठिया का चयन किया गया।
पूर्व शहर अभियंता मकरंद निकम के इस्तीफा देने के कारण यह पद रिक्त हो गया था।
बैठक में मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, सत्ताधारी दल के नेता प्रशांत शितोले, नेता प्रतिपक्ष भाऊसाहेब भोईर, पीएमपीएमएल के प्रबंध निदेशक महेश आव्हाड, निदेशक प्रदीप भार्गव और यशवंत भावे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इस नियुक्ति से शहर में चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।














