नगरसेविका ऐश्वर्या तरस ने एक ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मनपा सीमा में कई कचरा ढोने वाले वाहन बिना आवश्यक लाइसेंस के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
निगडी इलाके में हाल ही में हुए एक हादसे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों की अनदेखी करना नागरिकों की जान के लिए खतरा पैदा करने वाला है।
उनकी मांग है कि रद्द हो चुके या बिना वैध लाइसेंस वाले वाहनों को तुरंत जब्त कर उन पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही, संबंधित वाहन मालिकों, ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
तरस ने यह भी सुझाव दिया है कि शहर के सभी कचरा ढोने वाले वाहनों के लाइसेंस की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए और अवैध वाहनों की सूची सार्वजनिक की जाए। अब इस मांग पर मनपा क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।










