शहर में 20 से 30 मंजिला इमारतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में गणेशम फेज 2 में लगी आग के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दमकल विभाग के पास उस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है? इसी पृष्ठभूमि में काटे ने आयुक्त को लिखित ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने प्रमुख मांग की है कि 50 से 90 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक पहुंचने वाली अत्याधुनिक हाइड्रोलिक सीढ़ियों और प्लेटफॉर्म को तुरंत अग्निशमन बेड़े में शामिल किया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा है कि दमकल विभाग के वाहनों, पंपों, ऑक्सीजन मास्क और बचाव सामग्री का सेफ्टी ऑडिट कर खराब उपकरणों को बदला जाना चाहिए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि शहर की कितनी सोसायटियों का फायर ऑडिट हुआ, कितनी जगहों पर खामियां पाई गईं और कितनी सोसायटियों को नोटिस जारी किए गए, इसकी रिपोर्ट सात दिनों के भीतर सार्वजनिक की जाए।

काटे ने कहा कि गणेशम फेज 2 की घटना प्रशासन के लिए खतरे की घंटी है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।