आरक्षण में उप-वर्गीकरण के समर्थन में नाशिक में आयोजित महामोर्चा में हिस्सा लेने के लिए विधायक अमित गोरखे रवाना हुए थे। नाशिक में उनके वाहन की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई।
गाड़ी में गोरखे के साथ कुछ कार्यकर्ता, ड्राइवर और 2 अंगरक्षक मौजूद थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था।
गोरखे ने खुद स्पष्ट किया कि हादसे में उनकी गर्दन पर मामूली चोट आई है और उन्होंने तुरंत प्राथमिक उपचार लिया। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति पूरी तरह से स्थिर है और ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी व अन्य सहयात्री भी सुरक्षित हैं।
अनुसूचित जाति के आरक्षण में उप-वर्गीकरण लागू किया जाए, यह मांग गोरखे लगातार उठाते रहे हैं। मोर्चे में जाते समय हुए इस हादसे से कार्यकर्ताओं में चिंता देखी गई।







