नागरिकों की शिकायत के बाद नगरसेविका डॉ. कुंदा भिसे और उन्नति सोशल फाउंडेशन के संस्थापक संजय भिसे ने शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दो साल से शौचालय बंद रहने को लेकर इसके रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले ठेकेदार से पूछताछ की।

निरीक्षण के दौरान देखा गया कि शौचालय परिसर में कचरे का ढेर लगा हुआ है और इस सार्वजनिक सुविधा की हालत खस्ता हो चुकी है।

नागरिकों ने शौचालय की इमारत में मौजूद दुकानों का अवैध इस्तेमाल होने का भी आरोप लगाया। यह बात सामने आई कि ई-सेवा केंद्र के लिए आरक्षित दुकान में पंक्चर बनाने का व्यवसाय चल रहा है।

डॉ. भिसे ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि भाजपा के शहराध्यक्ष व नगरसेवक शत्रुघ्न काटे और नगरसेविका अनिता काटे के सहयोग से इस समस्या को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।