पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू बीआरटी रोड से एक रिक्शा जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा सड़क पर पलट गया।
इस हादसे में रिक्शा चालक अनिल तांबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस का आरोप है कि बाणेर का रहने वाला 20 वर्षीय बुलेट चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस मामले में एक 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस इस हादसे की आगे की जांच कर रही है।






