विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की मदद करने के साथ ही स्वयंसेवकों ने पर्यावरण-अनुकूल उत्सव का संदेश देते हुए घाटों पर निर्माल्य संकलन का काम किया।
समिति के प्रमुख एसपीओ विशाल शेवाले के साथ कई महिला और पुरुष स्वयंसेवकों ने निर्माल्य संकलन की जिम्मेदारी संभाली।
पुलिस उपायुक्त श्वेता खेडकर और यातायात उपायुक्त विक्रांत देशमुख ने इस साल स्वयंसेवकों को विसर्जन बंदोबस्त के संबंध में विशेष मार्गदर्शन दिया था। स्थानीय पुलिस निरीक्षकों ने भी उन्हें निर्देश दिए।
समिति के अध्यक्ष डॉ. विजयकुमार पाटिल ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से समिति के स्वयंसेवक हर साल श्रद्धालुओं और पुलिस प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि प्राधिकरण स्थित गणेश तलाव परिसर को स्वच्छ रखने के लिए इस साल स्वयंसेवकों ने विशेष पहल की।






