इरफान सय्यद ने कहा कि अण्णासाहेब पाटिल ने माथाडी कामगारों के अधिकारों के लिए बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कामगारों के श्रम को सामाजिक प्रतिष्ठा और उनके अधिकारों को कानूनी संरक्षण दिलाने के लिए उन्होंने निरंतर लड़ाई लड़ी।
सय्यद ने कहा कि उनके द्वारा खड़ा किया गया कामगार आंदोलन आज भी मेहनतकश कामगारों के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचारों को सहेजना और कामगारों की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर माथाडी कामगारों की समस्याओं, उनके अधिकारों के संरक्षण और कामगार कल्याण के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि अण्णासाहेब का आंदोलन पूरे मेहनतकश वर्ग के न्यायोचित अधिकारों की लड़ाई थी।
कार्यक्रम में पिंपरी-चिंचवड शहर व पुणे जिलाध्यक्ष हनुमंत तरडे, जिला संगठक प्रदीप धामणकर सहित पदाधिकारी, विभिन्न माथाडी टोलियों के मुकादम और कामगार उपस्थित थे।














